एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार के मामले में एचआरटीसी ने जांच पूरी कर दी है। इस मामले की शिकायत एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री कार्यालय को की थी। एचआरटीसी की ओर से मामले की फैक्ट फाइंडिंग की गई, जिसमें शिकायत निराधार निकली है। इसके बाद प्रबंधन ने मामले को बंद कर दिया। शनिवार को एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।