फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुक्खू बोले- भगवान बुद्ध का जीवन हमें करुणा, शांति व मानवता सिखाता है

शिमला शहर के छोटा शिमला स्थित तिब्बती स्कूल में भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह दिवस केवल बौद्ध अनुयायियों के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह दिन बहुत खास है। आज के ही दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उन्होंने निर्वाण प्राप्त किया था। एक ही दिन में तीन महत्वपूर्ण घटनाएं इस दिन को बेहद पवित्र व महत्वपूर्ण बनाता है। भगवान बुद्ध का जीवन हमें यह सिखाता है कि करुणा, शांति व मानवता ही सच्चे धर्म के मूल स्तंभ है। सीएम ने कहा कि राजकुमार सिद्धार्थ जब भोग-विलास व महलों को छोड़कर इसलिए घर त्यागते हैं ताकि वे संसार के दुखों को जान सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें