फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधानसभा में सीएम सुक्खू बोले- धर्मशाला के तपोवन में देश का सबसे बड़ा कंनवेंशन सेंटर बनेगा

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला के तपोवन में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कनवेंशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए 4.50 हैक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। इससे पहले दाड़ी मैदान में इसको बनाने की प्रस्तावना थी। सरकार यदि यहां पर इस केंद्र को बनाती तो बच्चों की खेलने की सुविधा खत्म हो जाती। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में एक जनवरी 2023 से 20 फरवरी 2025 तक एडीबी के तहत प्रदेश सरकार द्वारा 844.15 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई। एडीबी के पास दायर 709.90 करोड़ रुपये के प्रतिपूर्ति दावों के खिलाफ 677.69 की करोड़ रुपये की धनराशि प्रदेश को प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एडीबी की परियोजनाओं के उपयोगिता प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं और उपयोगिता प्रमाण जारी होने के बाद ही भारत सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति दावों के विरुद्ध प्रदेश सरकार को धनराशि जारी की जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें