फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Shimla: 20 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगी स्पेशल इंक्रीमेंट

Krishan Singh Updated Thu, 22 May 2025 02:14 PM IST

नगर निगम में 20 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विशेष इंक्रीमेंट दी जाएगी। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश के बाद नगर निगम ने भी इन कर्मचारियों को यह इंक्रीमेंट देने का फैसला लिया है। गुरुवार को महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई वित्त संविदा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में नगर निगम की संपदा शाखा का मरम्मत कार्य करने, चाबा में नगर निगम की जमीन पर सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को एनओसी देने पर भी चर्चा हुई। इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। समिति ने शहर के रिज और मालरोड के अलावा दूसरे स्थान पर स्केच आर्टिस्ट को काम करने की अनुमति देने का भी फैसला लिया है। हालांकि, इसके एवज में तहबजारियों के बराबर 500 से लेकर 1200 तक मासिक शुल्क लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें