फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सीटू ने लेबर कोड के खिलाफ शहर में निकली रैली, डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने भारत सरकार द्वारा अधिसूचित चार लेबर कोड के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर संगठन ने पंचायत भवन से लेकर लोअर बाजार होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक इन लेबर कोड के विरोध में नारेबाजी करते हुए रैली निकली। उपायुक्त कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के गजट में प्रकाशित चार लेबर कोड की कॉपियों को जलाकर लेबर कोड के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी व अमीर परस्त करार दिया है। उन्होंने इन लेबर कोड को तुरंत निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार द्वारा अधिसूचित चारों लेबर कोड मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकारों, सुरक्षा, वेतन और सामाजिक सुरक्षा को कमजोर करते हैं। उपायुक्त कार्यालय पर हुए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ 26 नवंबर को देशव्यापी प्रदर्शन किए जा रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें