फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: इंदिरा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री सुक्खू, मंत्रियों सहित नेताओं ने रिज पर दी श्रद्धांजलि

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शिमला के रिज मैदान पर बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्री धनीराम शांडिल व अनिरुद्ध सिंह, विधानसभा उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान सहित कई गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे। इसके बाद सीएम सुक्खू बद्दी में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। सीएम सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी साहस का दूसरा नाम थीं। उनका हर फ़ैसला देश के हित की सोच से जुड़ा होता था। गरीबों के भले के लिए उनकी लगन हमेशा साफ दिखती थी। बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके उन्होंने देश की आर्थिक ताकत लोगों के हाथ में दी और आम परिवारों को सुरक्षा का भरोसा दिया। हर राज्य और हर समुदाय को उनका हक मिले, इसके लिए उन्होंने हमेशा बराबरी और न्याय की राह चुनी। देश की सुरक्षा की बात आई तो 1971 में पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटकर उन्होंने न सिर्फ भारत को जीत दिलाई, बल्कि दुनिया के सामने देश की असली ताकत भी दिखा दी। कहा कि इंदिरा की जयंती पर हम उन्हें श्रद्धा से नमन करते हैं। उनका साहस, उनका काम और देश के लिए उनका समर्पण आज भी हमें ईमानदारी, हिम्मत और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें