शिमला की लोअर बाजार सड़क की खुदाई के मामले पर कांग्रेस पार्षद शुक्रवार को नगर निगम सदन में भिड़ गए। महिला पार्षद ने मनोनीत पार्षद पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए। इससे सदन में जमकर हंगामा हुआ। महिला पार्षद समेत भाजपा पार्षद मनोनीत पार्षद से माफी मांगने पर अड़े रहे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मेयर सुरेंद्र चाैहान ने पार्षदों के आगे हाथ जोड़कर मामला शांत करवाया ।