लक्कड़ बाजार-विक्ट्री टनल सड़क के टारिंग कार्य के कारण ऊपरी शिमला के लिए बने आईजीएमसीबस बस अड्डे से बसें एक से डेढ़ घंटा देरी से चल रही हैं। इस कारण सुबह से बस अड्डे पर लोग परेशान हुए। यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इस अड्डे से ठियोग सुन्नी, रामपुर, रोहड़ू ,चौपाल सहित रिकांगपिओ के लिए बसें संचालित की जाती हैं। यह समस्या रविवार को भी जारी रह सकती है।