मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ''मैंने बंबर ठाकुर से बात की है। मैंने उनको कहा कि एम्स जाएं, लेकिन वो आईजीएमसी आना चाहते हैं तो ये उनका निजी विचार है। डिप्टी कमीश्नर की मैंने ड्यूटी लगाई है कि जहां वो जाना चाहें उन्हें ले जाएं। मैंने निर्देश दिए हैं कि जिन भी लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है सारे रोड बंद करके उन्हें पकड़ा जाए।