फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बर्फबारी से फिर बंद हुआ मनाली-लेह मार्ग, दोपहर तक 210 वाहन हुए आर-पार

Mon, 16 Oct 2023 05:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

दो दिनों से मौसम खराब होने से मनाली-लेह मार्ग पर फिर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि, सोमवार सुबह तीन दिन बाद सामरिक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया था, लेकिन चार घंटे बाद दोपहर बाद 2:00 बजे फिर से बंद हो गया। जिंगजिंबार व बारालाचा में ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग दारचा से आगे अवरूद्ध हो गया। लेकिन सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे 210 वाहन आर-पार हुए। इसके बाद मौसम ने करवट ली और ताजा बर्फबारी के बाद मार्ग को वाहनों के लिए बंद कर दिया है। इसके लिए दारचा में तैनात पुलिस जवान भी अलर्ट हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें