फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस सरकार ने झूठ से छली प्रदेश की जनता : डॉ. बिंदल

अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 May 2024 05:40 PM IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए प्रदेश की जनता के सामने झूठ का पुलिंदा पेश किया। कांग्रेस ने वायदा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक के बाद 22 लाख बहनों को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे। 25 लाख बिजली के उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी और 25 लाख किसानों का दूध और गोबर खरीदा जाएगा। डेढ़ साल के बाद भी सरकार बैक गियर में ही चल रही है। वह कहते हैं कि खजाना खाली है। केंद्र से कोई मदद नहीं मिलती और फिर भाजपा पर विरोध करने का आरोप लगाते हैं। अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो फिर से झूठे वादों के साथ मैदान में उतर आए हैं। दिल्ली वाले फिर से आकर पहली कैबिनेट की बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि एक लाख रुपये खटाखट डालेंगे। क्या कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को मूर्ख बनाने का ठेका ले रखा है। जनता जानती है कि हिमाचल का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सुरक्षित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें