फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कालीबाड़ी शिमला में हुआ भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ का कार्यक्रम, जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल रहे माैजूद

Krishan Singh Updated Wed, 15 May 2024 01:17 PM IST

भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के कार्यक्रम का आयोजन कालीबाड़ी सभागार शिमला में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने की। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव मंगल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी ने देश में सभी वर्गों का खास ख्याल रखा है, वहीं दूसरी ओर वर्तमान सरकार कर्मचारी विरोधी सरकार है। कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल में बिजली बोर्ड पेंशनरों का हल्ला शुरू हो गया है। पेंशनर्स की मांगें पूरी न होने की वजह से चुनाव के बहिष्कार की धमकी दे रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा की देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति,नीयत और नेतृत्व पर विश्वास है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें