शिमला के नाभा वार्ड स्थित खेल परिसर में पार्क की गई एक बाइक में आग लग गई। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जल गई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बाइक में आग लगाई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टेनिस कोर्ट के नीचे लंबे समय से नशा करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। दिन-रात युवकों के वहां बैठे रहने की शिकायतें कई बार प्रशासन तक पहुंचाई गईं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।