राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गॉथिक हॉल में हिम संगीत उत्सव की संध्या में कव्वाली गायन की प्रस्तुति ने खूब समां बांधा। इस दौरान निजामी बंधुओं के आठ कलाकारों के समूह ने दर्शकों को झूमने मजबूर कर दिया। इस दौरान हॉल में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।