राजधानी के रिज मैदान पर आयोजित विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन बुधवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से हिमाचली संस्कृति दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत ओपन थिएटर में कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी गई। सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी कुल्लू के कलाकारों की ओर से कुल्लवी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा लाहौल स्पिति के कलाकारों की ओर से हाल्डा नृत्य, सोलन के कलाकारों की ओर से गिद्दा और मांडव्य कला मंच मंडी के कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम देखने के लिए थिएटर के चारों ओर दर्शकों की खूब भीड़ जमी रही।