फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: बारिश से भीग रहीं सेब की पेटियां, बागवानों को कार्टन बदलकर भेजनी पड़ रहीं

राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में इन दोनों सीजन पीक पर चल रहा है। लेकिन मंडी में पहुंची सेब की पेटियां बारिश से भीग रही हैं। ऐसे में बागवानों को कार्टन बदलकर सेब बेचना पड़ रहा है। एक कार्टन की कीमत 70 रुपये है। सोमवार को करसोग से पहुंचे बागवान मेहर सिंह ने बताया कि वह रात को 2:00 बजे मंडी में फसल लेकर पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद इतनी बारिश हुई जिससे उनकी पेटियां भीग गईं। बताया की पेटी भीगने की वजह से सेब भी खराब हो रहा है, जिसकी वजह से उसे उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में बागवानों को दुगना नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें