राजकीय महाविद्यालय सोलन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉ. रीता शर्मा रही। उन्होंने सभी मेधावियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को सतमार्ग पर चलने और सोलन कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सोलन कॉलेज के कई विद्यार्थी आज ऊंचे पदों पर हैं और यहां का नाम देश विदेश में ऊंचा कर रहे हैं।