राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बालिका स्कूल लक्कड़ बाजार में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी कैथू डॉक्टर मीना गुप्ता ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत कर छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का विषय मासिक स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य देखभाल रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।