राजधानी शिमला के ऐतिहासिक राम मंदिर में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को सूद सभा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 1:00 मंदिर से श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। इस दौरान मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने भगवा रंग की पगड़ी और पटके पहन श्रीराम के भजन गाए। इसके बाद शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड, गुरुद्वारा और गंज बाजार से होते हुए राधा कृष्ण मंदिर जाएगी। वहां पर माथा टेकने के बाद यात्रा सीटीओ चौक और शेर ए पंजाब से होते हुए वापस राम मंदिर पहुंचेगी।