गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा शिमला में खालसा पंथ का 326वां सिरजना दिवस बैसाखी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान हजुरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर के प्रसिद्ध कीर्तनीए भाई दविंदर सिंह बटाला ने निरमल रसना अमृत पियों कीर्तन से संगत निहाल की। वहीं इस दौरान दोपहर 12 बजे से गुरू का अटूट लंगर बरताया गया।