हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की नगर पंचायत कंडाघाट के बाजार में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे-पांच लगभग आधे घंटे के लिए बंद हो गया। जानकारी के अनुसार शिमला से सोलन की तरह जा रहे सेब से लदे एक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे वाहनों से जा टकराया। इसके बाद यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया। ट्रक की टक्कर से 17 छोटे वाहनों सहित एक महिंद्रा पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई है।