फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी शिमला में सीजन का पहला हिमपात, देखें वीडियो

Mon, 28 Dec 2020 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

नए साल से पहले Himachal Pradesh में एक बार फिर भारी बर्फबारी हुई है। रविवार रात को हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश हुई है। राजधानी Shimla, Sharamshala के नड्डी और सोलन में सीजन का पहला Snowfall हुआ है। सोलन के सुबाथू ने 25 जबकि धर्मपुर ने 20 साल बाद सफेद चादर ओढ़ी है। ताजा हिमपात से Manali Leh, शिमला-नारकंडा-रामपुर, आनी-जलोड़ी जोत National Highway समेत 401 सड़कें यातायात के लिए ठप हो गई हैं। जिला चंबा में सबसे ज्यादा 150 सड़कें बंद हैं जबकि कुल्लू में 57, लाहौल स्पीति में 75, मंडी में 27, शिमला में 87 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनके अलावा भी छोटे-बड़े मार्ग यातायात के लिए ठप हैं। HRTC के 377 रूट प्रभावित हुए हैं जबकि 200 बसें आधे रास्ते में फंसी हुई हैं। प्रदेश भर में 344 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें