Himachal Pradesh में राजधानी Shimla के सभी government schools सोमवार को खुल गए हैं। निजी स्कूलों में DAV School Lakkar Bazar में दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। वहीं Chapslee School Bharari, St. Thomas School ने बोर्ड कक्षाओं से स्कूल में कक्षाएं शुरू कर दी हैं। संख्या के आधार पर बड़े government schools में पहले दिन शिफ्ट में भी कक्षा शुरू की गई। कैंपस में लंबे अंतराल के बाद आने पर छात्र उत्साहित नजर आए। आने वाले दिनों में स्कूल आने वालों छात्रों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।