हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सड़क हादसे में एक स्कूली विद्यार्थी की मौत हो गई। मंगलवार को चंबा-सराहन मार्ग पर बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी का चालक भी घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की तरह स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे बोलेरो गाड़ी से घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।