हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार सुबह प्रदेश भर में बनाए गए 81 परीक्षा केंद्रों पर हुई। दो बार रद्द होने के बाद इस बार सीसीटीवी और जैमर की कड़ी निगरानी में यह परीक्षा आयोजित की गई। कांस्टेबलों के 1,334 पदों के लिए करीब 75,687 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यर्थी दो घंटे पहले ही सुबह 9:00 बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना शुरू हो गए थे। राहत की बात यह है कि सरकारी बसों में अभ्यर्थियों का किराया नहीं लेने का फैसला लिया गया है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई।