हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत बकाणी के भजलुई गांव में मंगलवार को आग से लकड़ी से बना तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। वहीं, अग्निकांड में गोशाला भी जल गई जबकि एक रसोईघर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। अग्निकांड में करीब 60 लाख के नुकसान का अनुमान है।