फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: डीसी के दरबार पहुंचे देवता, कहा- मंदिर बंद रखे तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

Mon, 03 May 2021 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू

Himachal Pradesh में बढ़ते corona संक्रमण के मामलों के बीच मंदिरों को बंद रखने का सरकार का फैसला देवी-देवताओं को मंजूर नहीं है। मंदिर बंद रखने के सरकार के फैसले से नाराज बेंची पंचायत के मालीपथर के Devta शेला Brahma सोमवार को DC Kullu के दरबार पहुंच गए। उन्होंने Government और Administration के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई। Devta को देखकर वहां मौजूद प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए। प्रशासन की ओर से SDM Sadar डॉ. अमित गुलेरिया Devta के समक्ष खड़े हुए। Devta को मनाने के लिए करीब आधा घंटे तक अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान Devta ने गूर के माध्यम से सख्त लहजे में कहा कि Corona में देवी-देवता के मंदिर बंद नहीं होने चाहिए। गूर के माध्यम से चेताया कि अगर मंदिर बंद रहे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। यह भी कहा कि Corona महामारी को सभी देवी-देवता दूर करेंगे। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। Devta के कारदार रण सिंह ने कहा कि मंदिर बंद होने से देवता नाराज हो गए हैं। इसलिए  Devta नाराजगी जताने के लिए उपायुक्त के पास पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें