हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का मंगलवार से विधिवत शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह पड्डल मैदान में कैंपस का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि मंडी के लिए आज बड़ा दिन है। मंडी में प्रदेश का दूसरा राज्य विवि खुलने से पांच जिलों के हजारों विद्यार्थियों को लाभ होगा।