पंडित शिवानंद रमौल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोग बनेडी में बच्चों के अधिकारों और उनकी रक्षा के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किा गया। इसमें बच्चों को नशे से दूर रहने के साथ-साथ उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। शिविर की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश नव कमल ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ घरेलू हिंसा, पॉक्सो अधिनियम, यातायात नियमों, नशे के प्रकार और उसके दुष्प्रभाव को लेकर बच्चों को जागरूक किया। साथ ही उन्हें विभिन्न न्याय व कानून की जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों में छिपा डर किसी बड़े अपराध को जन्म दे सकता है। बच्चों को अपने में छिपे डर को अपने अभिभावकों व शिक्षकों से साझा करना चाहिए, जिससे उसका समाधान तुरंत ही किया जा सके और वह किसी बड़े संकट से बच सकें। इस मौके पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजय प्रकाश व पीएलवी मीनू ठाकुर सहित स्कूल के अन्य प्रवक्ता व अध्यापकगण मौजूद रहे।