फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sriganganagar News: विद्युत विभाग की लापरवाही, ट्रांसफर से निकले तार की चपेट में आने से दो गोवंश की मौत

Wed, 19 Mar 2025 09:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर शहर के निकटवर्ती एक गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते दो गोवंश की मौत हो गई। यह देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और धरना लगाकर विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मामला बिगड़ता देखकर अफसर भी भाग खड़े हुए।

जानकारी के अनुसार, गांव मिर्जेवाला के वार्ड नंबर 19 में ट्रांसफार्मर के पास खंभे के नीचे लटकती ढीली लोहे की तारों में प्रवाह हो रहे करंट से पन्नू खान की दो दुधारू गायों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर पंचायत समिति डायरेक्टर हसन मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में गोप्रेमियों ने तहसील के पास विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ धरना लगा दिया।  

यह भी पढ़ें: सर्वाहारी कॉमन कार्प मछली का हुआ सफल प्रजनन, जानिए क्या होगा फायदा

ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखकर विद्युत विभाग के जेईएन तरनदीप सिंह बराड़ विद्युत कर्मियों सहित मौके पर पहुंचे। धरनार्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि विभाग की तरफ से पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी। इसके अलावा गांव में जहां भी इस प्रकार से खंभों की लटकती हुई तारें हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: मूकबधिर बालिका से दुष्कर्म मामले में दोषी को आजीवन कारावास, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

पंचायत समिति डायरेक्टर हसन मोहम्मद ने ग्रामीणों के शिष्ट मंडल के साथ केसरीसिंहपुर के एईएन अंकुश कुमार से भी इस घटनाक्रम के संबंध में वार्ता की। उन्होंने भी पीड़ित की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मौके पर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता तैनात था। पशु चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। पशु चिकित्सकों ने केसरीसिंहपुर गांव स्थित हड्डा रोड़ी में पोस्टमार्टम किया। धरना स्थल पर गोवंश प्रेमी राहुल जोशी, कानाराम नायक, विजय शर्मा, प्रेम गोदारा, मनोज धारणिया, संदीप मेव, धर्मपाल नाई, फुलाराम नाई, विजेंद्र भुवाल, भंवर सिंह शेखावत, हैप्पी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें