फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के हेलीकॉप्टर में हुआ धमाका, जयपुर जाते समय अचानक निकलने लगा धुंआ

Sat, 29 Mar 2025 10:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

राजस्थान के पाली जिले में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के हेलीकॉप्टर में अचानक धमाका हो गया और उसमें से धुआं उठने लगा। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय राज्यपाल हेलीकॉप्टर में मौजूद नहीं थे।

बता दें कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार दोपहर करीब 2.43 बजे दो दिवसीय दौरे पर पाली पहुंचे थे। वह हेलीकॉप्टर से उतरकर कार से सोनाणा खेतलाजी जूनीधाम में आयोजित मेले के लिए रवाना हो गए थे। उनके रवाना होने के बाद हेलीकॉप्टर का क्रू इसे जयपुर वापस ले जाने की तैयारी में था।

यह भी पढ़ें: जयपुर में कॉलोनी पर कब्जे की कोशिश, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

करीब शाम चार बजे हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी, वह लगभग 25 फीट की ऊंचाई तक ही पहुंचा था कि अचानक हल्का धमाका हुआ और धुआं उठने लगा। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल हेलीकॉप्टर को सुरक्षित नीचे उतार दिया। तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और हेलीकॉप्टर की जांच शुरू कर दी गई है। एहतियातन हेलीकॉप्टर को पाली सर्किट हाउस के पास स्थित गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में खड़ा किया गया है।

यह भी पढ़ें: जगमगाई सरकारी इमारतें, गुलाबी नगरी में हुआ सांस्कृतिक आयोजन, देखें वीडियो

राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं। रविवार सुबह हेलीकॉप्टर की विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी। इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें