फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: 'सर्वाइकल कैंसर से हर आठ मिनट में एक महिला की मौत', जानें विशेषज्ञों से बचाव के तरीके

Fri, 24 Jan 2025 01:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले के नवल किशोर शर्मा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर यानी बच्चेदानी की मुंह के कैंसर का अवेयरनेस प्रोग्राम स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा प्राचार्य सुमिता ए जैन के द्वारा विभाग अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी मिश्रा द्वारा आयोजित किया गया। इसमें उप प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेंद्र यादव तथा पीएमओ डॉक्टर आरके मीणा उपस्थित रहे। सेमिनार के वक्ताओं में डॉक्टर सुनीला खंडेलवाल डॉक्टर मधुलिका अग्रवाल तथा डॉक्टर सुभा सेठिया जयपुर से सम्मिलित हुए।

डॉक्टर नीलम जैन ने बताया कि भारत में हर आठ मिनट में एक महिला की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर से हो रही है। इसके बचाव के लिए वैक्सीनेशन व स्क्रीनिंग करना बताया। हर नौ से 15 साल की बच्चियों को वैक्सीन लगवाना चाहिए, जो कि भारत में उपलब्ध है और हर स्त्री को शादी के बाद अथवा 21 वर्ष की उम्र से हर तीन साल में सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग जांच करवानी चाहिए। डॉक्टर शुभा तथा डॉ. मधुलिका ने इसके  कारण और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग में ऑटोमेटेड विजुअल इवेलुएशन की मशीन होती है, जिससे पांच सेकेंड में ही इस कैंसर के बारे में पता लगाया जा सकता है।

उधर, इस मौके पर रामकरण जोशी जिला चिकित्सालय में 25 महिलाओं की निशुल्क जांच भी की गई। उसके बाद मशीन के द्वारा की गई इस प्रोग्राम में रज्जो निवृत्ति मेनोपॉज के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. सुनीला खंडेलवाल द्वारा बताया गया कि तरह से हार्मोनल चेंजेज के कारण औरतों में बदलाव आते हैं और वह अपने डाइट में बदलाव करके या एक्सरसाइज करके इससे निजात पा सकते हैं। इस कार्यक्रम में स्त्री रोग विभाग के कई चिकित्सक, डॉ. ममता गंगवाल, डॉ. तस्लीम जारा, डॉ. अर्चना, डॉ. राजेश, डॉक्टर रेखा, डॉ. सरोज, डॉ. सुमन मीणा, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. रजनी, डॉ. राकेश, डॉ. मंजू, डॉ. रीना और अन्य विभागों के भी सीनियर डॉक्टर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें