फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: दुष्कर्म पीड़िता से मिले पूर्व CM अशोक गहलोत, सरकार पर बरसे; पीएम मोदी के दौरे पर भी खूब बोले

Sat, 20 Sep 2025 09:08 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को उदयपुर प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने एमबी अस्पताल में भर्ती बांसवाड़ा की दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की। गहलोत ने चिकित्सकों से पीड़िता के इलाज की जानकारी ली और परिजनों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि वे हर संभव मदद करेंगे।
 
अस्पताल से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है। गहलोत ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और पीड़ितों को न्याय दिलाने की जगह सरकार बयानबाजी में व्यस्त है।
 
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा की टिप्पणी पर हो रहे विवाद पर गहलोत ने कहा कि जिस पद पर बैठे लोग हैं, उन्हें अपने शब्दों का खास ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा और संस्कार का केंद्र होता है, वहां के जिम्मेदारों से उम्मीद रहती है कि वे विवादित बातें न करें।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: ओड़िशा के पूर्व DGP मोहंती बरी, जर्मन महिला से दुष्कर्म के दोषी बेटे को फरार करवाने का मामला
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बांसवाड़ा दौरे को लेकर गहलोत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग पुरानी है। प्रधानमंत्री पहले भी बांसवाड़ा आ चुके हैं, लेकिन उस समय यह घोषणा नहीं हुई। अब देखना होगा कि इस बार क्या वे इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देते हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए गहलोत ने अमेरिका के बढ़ते टैरिफ और वीजा शुल्क को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति मोदी को अपना मित्र बताते हैं, लेकिन भारतीयों पर लगातार टैरिफ लगाना विरोधाभासी है। गहलोत ने चेताया कि भारी टैक्स और वीजा पाबंदियों से भारतीयों को अमेरिका से लौटना पड़ सकता है, जिससे देश की बेरोजगारी और आर्थिक संकट और गहराएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: लैंड माफिया पर ED की कार्रवाई से पीड़ितों में न्याय की उम्मीद जगी, 300 से ज्यादा FIR के बाद भी फरार

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें