फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: होटल के कमरे में आग लगने से युवती की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Jun 2025 09:52 AM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

शहर के एक होटल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना रविवार शाम करीब 8 बजे साहिल होटल में हुई, जहां हरियाणा के कैथल निवासी सुमन कुमारी पिछले दो दिनों से ठहरी हुई थी।

होटल स्टाफ के अनुसार कमरे से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिस पर कर्मचारी रूम में पहुंचे। वहां युवती आग से पूरी तरह झुलस चुकी थी। होटल स्टाफ ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक आग बुझाई गई, तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: Sriganganagar: 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ दंपति गिरफ्तार, अमृतसर से खरीदकर लाए थे; ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि युवती मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही थी। कमरे की तलाशी में शराब की खाली बोतलें बरामद हुई हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में सिगरेट पीते समय चिंगारी गिरने से आग लगी होगी, जो कमरे में लगी फाइबर शीट और फर्नीचर में फैल गई।

फिलहाल पुलिस मौके से मिले मोबाइल फोन और होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और घटनाक्रम की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही सामने आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें