फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: बहादुरपुरा में शराब की दुकान को बंद करवाने के लिए आगे आईं महिलाएं, देखें वीडियो

Mon, 10 Mar 2025 04:17 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आपने और हमने अपनी बात मनवाने और जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कई तरीके देखे होंगे। लेकिन, आज बात कर रहे हैं सिरोही जिले के बहादुरपुरा गांव में जहां पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा एक शराब की दुकान बंद करवाने के लिए अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं द्वारा परंपरागत अंदाज में गीत गाकर मांग मनवाने की कवायद की गई।

यह मामला सिरोही जिले के रेवदर विधानसभा क्षेत्र में आबूरोड-रेवदर मार्ग पर स्थित बहादुरपुरा गांव का है। यहां पर संचालित शराब की दुकान को बंद करवाने के लिए सड़क पर उतरी प्रदर्शनकारी महिलाओं ने परंपरागत तरीके से गीत गाकर इस दुकान को बंद करवाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि गांव के अधिकांश लोग काश्तकार और मजदूर वर्ग के परिवारों के हैं। लोग बड़ी मुश्किलों से अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं।

गांव में शराब की दुकान संचालित होने से लोग अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा शराब पीने में खर्च कर देते हैं। इसके साथ ही शराब पीकर आए दिन परिवार के सदस्यों से लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस मामले में आबकारी विभाग के स्थानीय अधिकारियों का कई बार ध्यान आकर्षित करने के बाद भी कोई कारवाई नहीं की गई। इससे उन्हें आज सड़क पर उतरना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द इस शराब की दुकान को बंद करवाने की मांग करते हुए कारवाई नहीं किए जाने पर आंदोलनात्मक रुख अपनाने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें