फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: सिरोही में सांसद जन सुविधा केंद्र का शुभारम्भ, आमजन की समस्याओं का होगा समाधान

Wed, 06 Nov 2024 08:49 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सिरोही जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद कार्यालय परिसर में बुधवार को लाभ पंचमी के अवसर पर जालौर-सिरोही संसदीय क्षेत्र के सांसद जन सुविधा केंद्र का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। दावा किया जा रहा है कि इसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान कर राहत प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही कार्यालय में समय-समय पर जन सुनवाई भी की जाएगी।

इस दौरान सांसद लुंबाराम चौधरी द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर उनका कहना था कि सांसद सेवा केंद्र के खुलने से आमजन का सांसद से सीधा जुड़ाव हो सकेगा। इसके साथ ही सांसद जन सुविधा केंद्र में पूरे संसदीय क्षेत्र के आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सांसद चौधरी ने कहा कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके, इसके सेवा केंद्र को खोला गया है। 

सांसद सेवा केंद्र स्थापित होने से स्थानीय लोगों का सांसद के साथ आसानी से संवाद करने के साथ-साथ सांसद कार्यालय में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित होगा। कार्यालय में समय-समय पर जन सुनवाई भी की जाएगी। इस केंद्र में आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के साथ-साथ कार्यों की सही मॉनीटरिंग भी हो सकेगी। वर्तमान में सैकड़ों लोग सांसद कार्यालय से सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से संपर्क में हैं। इन कार्यालयों में प्राप्त समस्याओं की प्रगति और निस्तारण की जानकारी ई-मेल, व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से प्रार्थियों को भेजी जाएगी।

भाजपा नगर महामंत्री चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली, मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, नगर उपाध्यक्ष अजय भट्ट, हरिकिशन रावल, मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली, नगर मंत्री राजेंद्रसिंह चौहान, गोविंद सैनी, पार्षद प्रवीण राठौर, मोर्चा जिला महामंत्री अनिल प्रजापत, कैलाश मेघवाल, दिनेश वैष्णव, चुनीलाल पटेल, भंवर माली, सूर्यवीरसिंह आढ़ा, हरजीराम चौधरी एवं प्रकाश मेघवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें