फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: सिरोही में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, 374 किलोग्राम घी जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजे

Sat, 08 Mar 2025 06:37 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध और पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से होली के त्योहार पर आयुक्तालय खाद सुरक्षा जयपुर और जिला कलेक्टर सिरोही के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सिरोही की टीम द्वारा सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को जिले के रोहिड़ा गांव में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत बड़ी कारवाई की गई है। इसमें 374 किलोग्राम घी जब्त कर 2 सैंपल लिए गए है। इन्हें जांच के लिए विभागीय लैब भिजवाया गया है, वहां से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कारवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के लिए पाबंद किया गया है।

सिरोही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि होली के त्योहार पर राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत एवं धर्मवीर की संयुक्त टीम द्वारा जिले में निरीक्षण एवम नमुनीकरण की कारवाई की  गई। इसमें मैसर्स सोमनाथ किराना स्टोर, रोहिड़ा में घी ब्रांड मेहई के 2 सैंपल लिए गए एवं कुल 374  किलोग्राम घी जब्त कर मौके पर ही सीज की कार्रवाई की गई। उसके बाद इन सैंपलों को जांच के लिए विभागीय लेबोरेट्री भिजवाया गया है। 

मिलावट पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई
सिरोही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ. खराड़ी के अनुसार अगर रिपोर्ट में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की कारवाई से मिठाई एवं किराना व्यापारियों में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में दुकानदार अपनी दुकान बंद कर चले गए। सभी खाद्य व्यापारियों को अनिवार्य रूप से खाद लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए गए। इस दौरान खाद पदार्थों, मिठाइयों को खुले में नही रखने के लिए पाबंद किया गया। सभी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के नियमों की पालना के लिए भी आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें