फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: अंबाजीधाम में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लंबे इंतजार के बाद मिले दर्शन

Sun, 15 Dec 2024 10:47 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूनम पर रविवार को समीपवर्ती गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजीधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अंबाजीधाम में मेले सा माहौल बना रहा।

गौरतलब है कि पूनम पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से खासी संख्या में श्रद्धालु अंबाजीधाम पहुंचते है तथा यहां होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। इससे इस दौरान बस स्टैंड, टैक्सी स्टेंड, होटलों, रेस्टोरेंटों एवं बाजार से लेकर दर्शनों तक हर जगह जहां नजर जाए लोगों की भीड़भाड़ नजर आई। मंदिर में प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें रहीं। श्रद्धालुओं को अपनी बारी के लिए खासा इंतजार करना पड़ा।

हालांकि, इसके बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। माता के जयकारों के बीच श्रद्धालु अपनी थकान दूर करते रहे। इस दौरान जगह जगह सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध रहे। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। मार्गशीष शुक्ल पक्ष की पूनम पर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई थी। इस दौरान मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों को अलग अलग फूलों से सजाया गया था। सवेरे सिद्धि विनायक मंदिर की आरती की गई। गौरतलब है कि इस पूनम का बड़ा महत्व होता है। ऐसे में श्रद्धालु पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान गब्बरधाम एवं कोटेश्वर महादेव मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ऐसे श्रद्धालुओं की भी खासी तादात रहती है जो पदयात्रा करते है। इस दौरान समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा जगह जगह श्रद्धालुओं के खाने पीने के सामान की व्यवस्था की गई। आबूरोड बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर भी अंबाजी जाने वाली बसों एवं टैक्सियों में भी भीड़भाड़ रही। अच्छा यात्रीभार मिलने से इससे जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें