फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: एसडीएम के आश्वासन के बाद खत्म हुआ आबूरोड का आमरण अनशन, इन दो समस्याओं से परेशान हैं लोग

Thu, 12 Sep 2024 08:26 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड के रेलवे स्टेशन तिराहा पर जारी आमरण अनशन स्थल पर गुरुवार को एसडीएम गौरव रविंद्र सालूखे पहुंचे। उन्होंने अनशन कर रहे अनशनकारियों से बातचीत कर उनका पक्ष सुना। अनशनकारियों ने अपनी शहर की खस्ताहाल सड़कों एवं आवारा पशुओं की समस्या के बारे में बताया। इस पर एसडीएम सालूखे द्वारा खस्ताहाल सड़कों की रिपेयरिंग का कार्य शुरू करवाने एवं आवारा पशुओं की समस्या का भी जल्द ही समाधान करवाने के आश्वासन के बाद आमरण अनशन को समाप्त किया। एसडीएम ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

गौरतलब है कि शहर में जनप्रतिनिधि नगरपालिका के पूर्व पार्षद नवीन सांखला, गोविंद अग्रवाल एवं समाजसेवी अजय बंजारा सहित विभिन्न संगठनों के लोग खस्ताहाल सड़कों एवं आवारा पशुओं की समस्या के समाधान करवाने की मांग को लेकर बीते दो दिनों से आमरण अनशन कर रहे थे। तीसरे दिन सवेरे डॉ. एमएल हिंडोनिया एवं वरिष्ठ नर्सिंगकर्मी दुर्गेश सक्सेना यहां पहुंचे। अनशनकारियों के स्वास्थय की जांच की। इस दौरान दो अनशनकारियों का ब्लड प्रेशर बढ़ने एवं ब्लड शुगर कम पाया गया। इसके बाद उच्च प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। तहसीलदार मादाराम एवं आबूरोड शहर पुलिस थाना के थानाधिकारी बंशीलाल अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। अनशनकारियों से अपना अनशन समाप्त करने का आग्रह किया गया। लेकिन, अनशनकारी एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद एसडीएम गौरव रविंद्र सालुखे पहुंचे तथा खस्ताहाल सड़कों की रिपेयरिंग का कार्य शुरू करवाने एवं आवारा पशुओं की समस्या का भी जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उनके द्वारा अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। इस अवसर पर अशोक गर्ग, उमेश छंगानी, शैलेश ओरीया पार्षद भवनीश बारोट, नरगिस कायमखानी, नेता प्रतिपक्ष कांतिलाल परिहार, किरण रेगर, निखिल जोशी, किरण रेगर, फिरोजखान, नरेंद्र कच्छावा, तोलाराम, शकील कुरेशी, इमरानखान, विजय अग्रवाल, सागरमल अग्रवाल, वसंभाई, माधव मारू, दामोदर धानका, मुकेश जीनगर, रसूलखान, आदिल मोहम्मद एवं योगेश सोनी मौजूद रहे।

आमजन को भ्रमित कर पब्लिसिटी पाने के लिए किया गया है आमरण अनशन
उधर, इस मामले में नगरपालिका चेयरमैन मगनदान चारण का कहना है कि ये आमरण अनशन केवल पब्लिसिटी पाने के लिए किया गया है। शहर के जिन क्षेत्रों में सड़कें टूटी हुई है वहां पर रूडिफ द्वारा सिवरेज का कार्य चल रहा है।  इसके साथ ही कई सड़कें पीडब्लूडी की है। नगरपालिका प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को पत्र लिखकर कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर किए जा चुके है। संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू भी किया गया था लेकिन, कुछ लोगों द्वारा बेवजह शिकायत कर कार्य रुकवा दिया गया था। अब नगरपालिका प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर दुबारा कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए है। नगरपालिका शहर से आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाएगा। हरेक गौशाला को 20 गाय एवं 5 नंदी रखने होंगे। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया, पार्षद राधेश्याम शाक्य, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिपेश सिंघल, पार्षद दीपक कुमार एवं राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें