फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड के लुनियापुरा में बीच में अटका ब्रिज निर्माण कार्य, यातायात दवाब को कम करने की है कवायद

Wed, 16 Oct 2024 03:44 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड में बढ़ते यातायात को कम करने के लिए मानपुर मार्ग पर लुनियापुरा क्षेत्र में शुरू करवाया गया ब्रिज निर्माण कार्य लंबे समय बाद भी पूरा नहीं हुआ हैं। इससे लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। गौरतलब है कि बीते सालों में शहर का तेजी से विस्तार होने से दिनोदिन यातायात का दवाब बढ़ रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा इस समस्या का समाधान करवाने के लिए मानपुर मार्ग पर लुनियापुरा क्षेत्र में ब्रिज निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। लेकिन, बीते लंबे समय से यह कार्य अधर में लटका हुआ हैं ।

इस मामले में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन रमेश बराडा का कहना है कि निर्माण कार्य के बीच में बिजली के पोल आ रहे हैं, इसलिए कार्य रुका हुआ है। विभाग द्वारा बिजली के पोल को हटाने के लिए मांगी गई डिमांड राशि भी जमा करवा दी गई है। 1 पखवाड़े से ज्यादा समय होने के बाद भी पोल शिफ्ट नहीं किया गया है। जैसे ही पोल शिफ्ट कर दिए जाएंगे आगे कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

नोटिस के बाद भी बेपरवाह बने रूडीफ अधिकारी
उधर, शहर में करवाया जा रहा सीवरेज एवं वाटर सप्लाई कार्य शुरुआत से ही बिना किसी नियोजित कार्य योजना के चल रहे है। संबंधित कार्यकारी एजेंसी द्वारा जब जहां चाहे सड़कें खोदी जा रही है, इसके बाद उसे व्यवस्थित करवाकर देने के बजाय लीपापोती कर छोड़ा जा रहा है। ऐसे में रेलवे स्टेशन तिराहा रोडवेज बस स्टेंड, अंबाजी चौराहा, सिंधी कॉलोनी-गुरुनानक कॉलोनी मार्ग, प्रसादीलाल धर्मशाला एवं पारसीचाल तिराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त होने से आमजन परेशान है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें