भारतीय जनता पार्टी जिला सिरोही के तत्वावधान में रविवार को सिरोही जिला मुख्यालय स्थित पणिहारी गार्डन में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जिलेभर के पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ होली खेलकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
स्नेहमिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आपसी स्नेह सौहार्द के साथ एकजुटता का संकल्प लिया। होली पर्व की खुशियां मनाते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया। समारोह में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, वरिष्ठ भाजपा नेत्री तारा भंडारी सहित संत सानिध्य मिला। महंत तीर्थगिरी महाराज, संत राजूगिरी महाराज, संत भजनाराम महाराज सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं एक दूसरे को पर्व की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले। साथ ही उन्होंने होली पर्व पर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यह पर्व सभी के जीवन में नया उत्साह ऊर्जा भरे और एकता के रंग को ओर गहरा करें। हर्ष और उल्लास से भरा होली पर्व जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही एकता के रंग को और प्रगाढ करें। साथ ही सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली दिशा की बैठक, जलापूर्ति को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने बताया कि आपसी स्नेह एकता बढ़ाने वाली होली का पर्व रंगों के साथ-साथ भाईचारा और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है। सभी को अपने मतभेद बुलाकर दूरियां खत्म करके इस पर्व को मनाना चाहिए। भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि सांसद लुम्बाराम चौधरी ने पारंपरिक गेर नृत्य कर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। कार्यकर्ता भी सांसद के साथ गेर नृत्य में झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने भी इस मौके पर साथ एक दूसरे के साथ उत्सव के जोश में अपनापन महसूस किया। इस मौके पर भाजपा की सजीवता और उत्साही भावना का प्रदर्शन देखने को मिला।
ये भी पढ़ें- धार्मिक नगरी अजमेर में 17 दिन होंगे चेटीचंड के कार्यक्रम, 51 से अधिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
पारंपरिक तरीके से खेली होली
होली मिलन में भाजपा संस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गायक कलाकार कांतिलाल कोली और भजन गीत गायक राजेश बारबर और उनकी म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा टीम ने कार्यक्रम में चार चांद लगाकर होली के रसिया गीतों और फाग से समां बांध दिया। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढोल थाली की धुनों पर नृत्य में जमकर थिरकते हुए खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कहा कि इस प्रकार के आयोजन पार्टी की एकजूटता और क्षेत्र में भाजपा के नेतृत्व को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। कार्यक्रम की व्यवस्था का देखरेख लोकेश खंडेलवाल ने किया। होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पूर्व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, पदाधिकारी व जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।