फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: सरूपगंज-आबूरोड फोरलेन पर चलती बाइक में लगी आग, दंपति ने कूदकर बचाई जान

Sun, 02 Feb 2025 07:09 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सिरोही जिले में सरूपगंज-आबूरोड फोरलेन पर सरगा माता मंदिर के पास रविवार को एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार दंपति ने कूदकर अपनी जान बचाई। बाइक में लगी आग को देखकर वहां से गुजर रहे आबूरोड नगरपालिका फायर ब्रिगेड दल के कर्मी तत्काल रुके और आग पर काबू पाया। हालांकि, बाइक पूरी तरह जल गई।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे आबूरोड नगरपालिका के फायर ब्रिगेड कर्मचारी मोहम्मद युनुस, हसमुख चौधरी, विक्रम देवासी एवं शरद कुमार फायर ब्रिगेड वाहन लेकर पेशुआ गांव जा रहे थे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सरूपगंज-आबूरोड फोरलेन पर सरगा माता मंदिर के पास एक बाइक को जलते हुए देखा। बाइक से ऊंची लपटें उठ रही थीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तत्काल वहां रुककर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मी मोहम्मद युनुस ने बताया कि बाइक  सवार दंपति सिरोही की ओर से आ रहे थे। बीच रास्ते में अचानक आग लग गई, जिसके बाद उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई।

2 सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
उधर, बीती रात जिले में हुए दो हादसों में दो लोग घायल हो गए। पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के बामणवाड़जी के पास रात साढ़े 8 बजे हुए पहले सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रमेश पुत्र नवाराम गमेती एवं भैराराम गमेती गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

दूसरा हादसा कांडला राजमार्ग पर कोतवाली थाना क्षेत्र में मांडवा हनुमान मंदिर एवं अंबिका होटल के बीच हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहनों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें