फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सिरोही में तेज हवाओं के साथ बारिश, रणोरा में आकाशीय बिजली गिरने से बालक की मौत

Fri, 27 Jun 2025 07:58 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

बीते कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बाद गुरुवार देर रात सिरोही जिले में कई स्थानों पर बारिश का दौर शुरू हो गया। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। इसी दौरान रोहिड़ा थाना क्षेत्र के रणोरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक की मौत हो गई। वहीं, आबूरोड शहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के चलते शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया और कीचड़ की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार को दिनभर मौसम मिलाजुला रहा। बीच-बीच में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही, जबकि माउंट आबू में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। आबूरोड में जलभराव, लोगों को परेशानी
गुरुवार रात बारिश शुरू होते ही आबूरोड में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ब्राह्मण कॉलोनी से लेकर कॉलेज के पीछे मुख्य सड़क तक बरसाती पानी भर गया, जिससे कीचड़ की स्थिति बन गई। हीना कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, महालक्ष्मी कॉलोनी और केसरगंज कॉलोनी के लोगों को जलभराव के कारण आवागमन में दिक्कत हुई।

पढ़ें: उदयपुर में 400 वर्ष पुराने जगदीश मंदिर से निकली यात्रा, 80 किलो चांदी के रथ में विराजे प्रभु एक बाइक सवार कीचड़ में फंस गया। काफी कोशिशों के बावजूद वह बाहर नहीं निकल पाया। आसपास के लोगों ने मदद कर उसे बाहर निकाला। जूनीखराड़ी, गांधीनगर लुनियापुरा, रिटेल सब्जी मंडी, शांतिकुंज पार्क के सामने और निचली बस्तियों में भी यही हालात देखने को मिले। इससे नगरपालिका प्रशासन के विकास कार्यों के दावों की पोल खुल गई। रणोरा में आकाशीय बिजली गिरने से बालक की मौत
उधर, ग्राम पंचायत पाबा के अंतर्गत रणोरा गांव में गुरुवार रात बारिश के दौरान एक बालक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक प्रवीण (पुत्र राजगीर गरासिया) खेत से घर लौट रहा था। तेज बारिश शुरू होने पर वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। उसी दौरान उस पेड़ पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर रोहिड़ा थाना प्रभारी माया पंडित टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। माउंट आबू में बादलों की आवाजाही, मौसम खुशनुमा
माउंट आबू में शुक्रवार को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हल्की ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, धूप निकलने के बाद दोपहर में गर्मी फिर से तेज हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें