फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: टैरिफ दबाव के बावजूद जीएसटी में कमी से होगा जनता को फायदा, व्यापारियों से स्वदेशी अपनाने की अपील

Tue, 23 Sep 2025 04:45 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

देश में जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद अब प्रदेश में सरकार के मंत्री अलग-अलग एरिया में जाकर व्यापारी वर्ग को इसकी जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही स्वदेशी अपनाने की अपील कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज प्रदेश के नगर निकाय मंत्री झाबर सिंह खर्रा सीकर पहुंचे। उन्होंने सीकर शहर में जाट बाजार,तबेला मार्केट में व्यापारियों से जनसंपर्क किया। इस दौरान मंत्री ने मीडिया से बातचीत भी की।

मंत्री झाबर सिंह ने कहा कि विश्व में जो परिस्थितियां है और अमेरिका ने भारत के खिलाफ टैरिफ लगाकर दबाव बनाने का काम किया। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की अनुचित मांगों के सामने झुकने के बजाय देश की 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद से वित्त मंत्री के साथ मिलकर जीएसटी की दरों में कमी की है।

अब यह नई दरें लागू हो चुकी है। ऐसे में उपभोक्ता को फायदा होगा और उसकी क्रय शक्ति भी बढ़ेगी। एक बात यह भी सामने आई कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में गिरावट आएगी। लेकिन यदि भारत के व्यापारी स्वदेशी को अपनाते हैं तो अंतरराष्ट्रीय व्यापार में होने वाली गिरावट की भी भरपाई हो सकेगी। स्वदेशी अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Festive Season: ऑटो मोबाइल में जबरदस्त उछाल- हजार से ज्यादा चौपहिया वाहनों की पहले दिन बुकिंग

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि पहले हम देखते थे कि भारत हथियारों के मामले में दूसरे देशों पर निर्भर रहता था। लेकिन अब हमारे देश में ही तोप और छोटे हथियार तैयार होते हैं। जिन्हें खरीदने के लिए कई देश कतार में खड़े हैं। भारत आत्मनिर्भर बनने के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। अभी यदि सभी लोग स्वदेशी अपनाते हैं तो इसको और गति मिलेगी।

झाबर सिंह खर्रा ने पिछले दिनों गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा दिए बयान पर कहा कि केवल विस्तार करने से कुछ नहीं होता है प्रशासनिक मजबूती भी होनी चाहिए। मौजूदा प्रदेश सरकार को जैसे-जैसे विस्तार की आवश्यकता लगेगी वैसे-वैसे विस्तार किया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों जब प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीकर में आए थे। उसके बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि सीकर से संभाग और नीमकाथाना जिले का दर्जा छीन लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें