फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM भजनलाल को काला झंडा दिखाने के मामले में NSUI जिलाध्यक्ष से कराई तस्दीक, उद्योग नगर थाने लाया गया

Wed, 23 Apr 2025 10:13 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हालिया सीकर दौरे के दौरान काला झंडा दिखाने की घटना को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भारी हलचल बनी हुई है। मामले में नामजद एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा से बुधवार को पुलिस ने भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच घटना स्थल की तस्दीक कराई। यह घटना स्थल शहर की कृषि उपज मंडी के पास स्थित है, जहां 19 अप्रैल को सीएम की गाड़ी के सामने काला झंडा लहराया गया था।

ओमप्रकाश नागा बुधवार सुबह स्वयं उद्योग नगर थाना पहुंचे। जहां से उन्हें सीओ सिटी आईपीएस प्रशांत किरण के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर ले जाया गया। वहां पर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की और हर बिंदु पर तस्दीक कराई। इस दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों ने यह जानने का प्रयास किया कि घटना को अंजाम देने में और कौन-कौन शामिल था तथा यह कार्रवाई पूर्व नियोजित थी या नहीं।

यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत बोले- यह समय राजनीति का नहीं, एकजुटता का...आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

तस्दीक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओमप्रकाश को वापस उद्योग नगर थाना लाया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने अब तक तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि नगर परिषद आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक के बेटे ने थाने में की तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों को धमका कर आरोपी को छुड़ा ले गया

गौरतलब है कि ओमप्रकाश नागा ने सीकर संभाग की बहाली और नीमकाथाना को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया था। इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच को तेज कर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें