फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: महिला चोरों का शिकार बना बुजुर्ग, पीछा करके बैग से उड़ाए लाखों के गहने, CCTV में कैद हुई वारदात

Fri, 12 Sep 2025 01:12 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

जिले में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग के पास से लाखों रुपए के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। तीन महिलाओं की गैंग ने काफी देर तक बुजुर्ग का पीछा किया और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार सीकर ग्रामीण निवासी बृजमोहन जाट जेवरात पर धागे बंधवाने के लिए शहर आए थे। धागे बंधवाने के बाद उन्होंने जेवरात बैग में रखे और खरीददारी करने निकल पड़े। बाद में जब उन्होंने बैग चेक किया तो जेवरात गायब मिले।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: तस्करी पर पुलिस का भंडाफोड़, हाईवे पर दबिश में 427 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

बृजमोहन ने दुकानों पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे, जिनमें एक चाय की दुकान के फुटेज में दो महिलाएं उनके बैग से जेवरात चोरी करती दिखाई दीं। वारदात के बाद महिलाएं बस डिपो पहुंचीं और जयपुर जाने वाली बस में बैठकर फरार हो गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि महिलाओं ने बुजुर्ग का पीछा जेवरात की दुकान से ही करना शुरू कर दिया था और मौका मिलते ही बैग से जेवरात निकाल लिए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गौरतलब है कि सीकर में महिलाओं द्वारा चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। खाटूश्यामजी कस्बे में कई बार महिला श्रद्धालुओं की चेन तोड़ने की वारदातें हो चुकी हैं। बहरहाल पुलिस इन महिला चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें