सीकर जिले के रींगस कस्बे के सरगोठ गांव के पास तीन गाड़ियों के टकराने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सरगोठ गांव के पास सीकर से जयपुर की तरफ जा रही लोक परिवहन की बस में आगे चल रहे मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर जयपुर से सीकर की तरफ आ रही एक कर पर पलट गया, जिससे कार में सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद जयपुर रींगस हाईवे पर भी जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रींगस के सामुदायिक अस्पताल लेकर आये, जहां पर कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।