फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतरे, रींगस और श्रीमाधोपुर के बीच हादसा | Rajasthan

राजस्थान के सीकर जिले में आज सुबह हुए हादसे में रींगस और श्रीमाधोपुर के बीच चावल के कट्टों से भरी मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे नंदी को बचाने के चक्कर में यह पूरा हादसा हो गया। इस हादसे की वजह से अब रेल यातायात भी बाधित हुआ है। इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन क्षतिग्रस्त डिब्बों को देखने पर ऐसा लगता है मानो कोई बड़ा हादसा हुआ हो। यह मालगाड़ी रेवाड़ी से फुलेरा की तरफ जा रही थी इसी दौरान यह पूरा हादसा हो गया। सुबह जब ट्रेन के डिब्बे पटरी से नीचे उतरे तब एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में लोगों को तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे डिपार्टमेंट में भी हड़कंप मच गया। रेलवे के कई अधिकारी, जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंचे। अब मौके पर क्रेन की मदद से डिब्बों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी इसमें 10 से 12 घंटे का समय लग सकता है। इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों का रूट भी बदला जा सकता है। मंगलवार को भी बीकानेर के कोलायत और चानी स्टेशन के बीच हुए रेल हादसे में मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिन्हें ट्रैक से हटाने में कई घंटों का समय लग गया था और रेल यातायात डायवर्ट किया गया था। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें