फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट हिंदू सम्मेलन: सवाई माधोपुर में आस्था के साथ निकली कलश यात्रा, 251 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंज उठा शहर

Sun, 01 Feb 2026 08:13 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया क्षेत्र में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन के अवसर पर आस्था और श्रद्धा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गायत्री मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए। गायत्री मंदिर से रवाना हुई कलश यात्रा बैंड-बाजों की मधुर धुनों और भजनों की स्वर लहरियों के साथ जटवाड़ा, गणेश नगर और मानटाउन होते हुए मानटाउन स्कूल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थीं, जिससे यात्रा अत्यंत आकर्षक, अनुशासित और भव्य नजर आई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस दौरान “जय श्रीराम”, “हर-हर महादेव” सहित अन्य धार्मिक जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

पढ़ें: खाकी में इंसानियत: SHO राजेंद्र सिंह कमांडो ने दिव्यांग नदीम को कंधों पर बिठाकर घुमाया थाना, वीडियो वायरल कलश यात्रा के समापन के बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गीता पाठ, महामंत्र की माला तथा जय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। साथ ही संतों द्वारा प्रवचन एवं उद्बोधन दिए गए, जिनमें धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना तथा संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें