फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News : शव दफनाने को लेकर बवाल, हिंदू पक्ष ने किया विरोध, कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जबलपुर से 40 किलोमीटर दूर चरगवां थाना क्षेत्र के बढैयाखेड़ा में विवादित भूमि पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। विवाद इतना बढ़ा कि हिन्दू पक्ष ने जबलपुर–गोटेगांव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मौके पर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

एडिसनल एसपी सूर्यकांत शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को बढैयाखेड़ा निवासी बुजुर्ग महिला फातिमा बी का निधन हो गया था। परिजनों द्वारा शव को कफन-दफन करने की तैयारी की जा रही थी, तभी भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष ने दफनाने के लिए चुनी गई जमीन को विवादित बताते हुए विरोध दर्ज कराया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और गांव के बढ़ैयाखेड़ा तिराहे पर दोपहर करीब एक बजे तनावपूर्ण माहौल बन गया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें